बाबा महाकाल की 6 सवारी में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ शामिल हुए, उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया
उज्जैन- बाबा महाकाल की 6 सवारी में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ शामिल हुए। उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकाल घटाटोप मुखारविंद स्वरूप में रथ पर सवार होकर प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भम्रण् पर निकले। सावन महीने की छठी सवारी में सोमवार को बाबा महाकाल के छह स्वरूप शामिल रहे। चांदी की पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मन महेश, गरुड़ पर शिव तांडव, नंदी रथ पर उमा महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद स्वरूप सवारी में दिखा। महाकालेश्वर मंदिर से सवारी की शुरुआत हुई। इससे पहले मंदिर प्रांगण में पूर्व सीएम कमलनाथ ने पालकी और महाकाल के मुखारविंद भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन किया। कमलनाथ सवारी में शामिल भी हुए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक महाकाल लोक में ही की जायेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सवारी में भी शामिल हुए।