विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष भी आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी का उत्सव दिखाई, मुख्य शिखर तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा था
उज्जैन- विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस वर्ष भी आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी का उत्सव दिखाई दे रहा था। महाकाल मंदिर का मुख्य शिखर तिरंगे की रोशनी से जगमगा रहा था। स्वतंत्रता दिवस के लिए मंदिर के शिखर पर आकर्षक तीन रंगों वाली लाइटिंग व गुब्बारे लगाकर विद्युत साज-सज्जा की गई। मंदिर के बाहर से ही शिखर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष विद्युत सज्जा आकर्षित कर रही हैं। हर घर तिरंगा अभियान से जहां शहर तिरंगा मय हो गया हैं। शहर में हर जगह तिरंगा दिखाई दे रहा हैं। तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा दिखाई दिया।