top header advertisement
Home - उज्जैन << प्रतापनगर में अभाविप ने निकाली अखंड गौरव यात्रा

प्रतापनगर में अभाविप ने निकाली अखंड गौरव यात्रा


उज्जैन। प्रतानगर (घट्टिया) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को अखंड भारत गौरव यात्रा निकाली जिसमें कार्यकर्ता भारतीय तिरंगा लेकर सम्मिलित हुए और भारत माता के जयकारे लगाते हुए भारतीय स्वतंत्रता को अखंड बनाये रखने का संकल्प लिया। आदर्श शर्मा के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता गौरव धाकड़ की विशेष उपस्थिति में निकली यात्रा में जनपद अध्यक्ष ईश्वर कराड़ा, सरपंच यशवंत मालवीय सहित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व नागरिकों ने यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत पुष्पवर्षा के माध्यम से किया।

Leave a reply