संजीवनी क्लिनिक निर्माण अन्तिम दोर में आयुक्त ने कहा समय सीमा में पूर्ण कराए
उज्जैन: मरीजों को अपने ही क्षेत्र में सुविधा जनक रूप से इलाज मिल सके इसके लिए नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा शहर के विभिन्न वार्डो में संजीवनी क्लिनिक/पालिक्लिनिक का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। शासन द्वारा उज्जैन शहर में कुल 18 संजीवनी क्लिनिक/पालिक्लिनिक केन्द्रों की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें 11 संजीवनी क्लिनिक एवं 07 पालिक्लिनिक है। इसी प्रकार उन्नयन प्रस्तावित संजीवनी क्लिनीक में कुल 07 क्लिनिक को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें 06 संजीवनी क्लिनिक एवं 01 पॉलिक्लिनिक है। निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत गंभीर है। आपने सम्बंधित अधिकारियों को भी गंभीरता के साथ कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिये है। अब तक वार्ड क्रमांक 29 रविशंकर नगर पानी की टंकी, वार्ड क्रमांक 33 अन्नत पेठ, वार्ड क्रमांक 33 भिक्षुक गृह कम्युनिटी हॉल में, वार्ड क्रमांक 46 शास्त्री नगर कम्युनिटी हॉल में संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
प्रचलित कार्य
वार्ड 43 आम्बापुरा कम्युनिटी हाल में संजीवनी क्लीनिक 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण, वार्ड 53 मालनवासा शासकीय स्कूल के सामने संजीवनी क्लीनिक का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण, वार्ड 35 कवेलू कारखाने की रिक्त भूमि पर संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूर्ण, वार्ड क्रमांक 40 विधायक नगर सामुदायिक भवन में संजीवनी पॉलिक्निीक निर्माण कार्य 15 प्रतिशत पूर्ण, वार्ड 37 प्रकाश नगर में संजीवनी क्लिनीक उन्नयन कार्य प्रचलित है।
कार्य जो होना है
वार्ड 02 राधा मोहन की गली संजीवनीय क्लिनिक उन्नयन कार्य वर्क आर्डर जारी, वार्ड 08 शासकीय भूमि ग्यास के बाडा पर संजीवनी क्लीनिक निर्माण कार्य दर स्वीकृति में, वार्ड 11 में संजीवनी क्लीनिक निर्माण, निविदा आमंत्रण, वार्ड 48 सामुदायिक भवन एकता नगर में संजीवनी क्लीनिक निर्माण वर्क आर्डर जारी, वार्ड 16 हाट बाजार की रिक्त भूमि पर संजीवनी क्लीनिक निर्माण वर्क आर्डर जारी, वार्ड 17 ढांचा भवन शासकीय स्कूल की भूमि पर सिंजीवनी क्लीनिक निर्माण स्थल परिवर्तन की कार्यवाही, वार्ड 03 खिलचीपुरा संजीवनी क्लीनिक का उन्नयन कार्य दर स्वीकृति में, वार्ड 20 छत्रीचौक संजीवनी क्लिनीक का उन्नयन कार्य दर स्वीकृति में, वार्ड 52 दमदमा संजीवनी क्लिनीक का उन्नयन कार्य प्रारंभ किया जाना, वार्ड 13 जूना सोमवारिया में संजीवनी क्लिनीक उन्नयन कार्य पुनः निविदा की कार्यवाही में, वार्ड क्रमांक 09 सामुदायिक भवन संत रविदास बालोद्यान में, वार्ड 05 इंदिरा नगर में रिक्त भूमी पर, वार्ड 54 सामुदायिक भवन नेहरू नगर में संजीवनी पालीक्लिनिक निर्माण के वर्क आर्डर जारी किए गए हैं।
निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रचलित शेष कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराएं ताकि आम नागरिक अतिशीघ्र लाभान्वित हो सके।