10 करोड़ की लागत से बनेगा भादवामाता कॉरीडोर लाड़ली बहना योजना ने बहनों को सम्मान के साथ शक्ति दी विकास पर्व में मिली नीमच को अनेक सौगात 1208 करोड़ की रामपुरा मनासा वृहद सूक्ष्म दाबयुक्त सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन सहित विभिन्न शिलान्यास और लोकार्पण 3500 करोड़ की लागत की नीमच-जावद सिंचाई योजना जल्द शुरू होगी
उज्जैन 08 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नीमच जिले में गांधी
सागर बांध और अन्य साधनों से हर किसान के खेत तक पानी पहुँचाएंगे। यहाँ के किसान पंजाब के
किसानों को पीछे छोड़ देंगे। पूर्व सरकार ने गांधी सागर बांध से किसानों को पर्याप्त सिंचाई दिलवाने
पर ध्यान नहीं दिया जबकि यह असंभव कार्य नहीं था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनके
शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं है। शीघ्र ही 3500 करोड़ रुपए लागत की नीमच- जावद सिंचाई
योजना भी प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान गत दिवस नीमच जिले के मनासा में विकास पर्व
के कार्यक्रम में 1208 करोड़ रुपए की रामपुरा मनासा वृहद सूक्ष्म दाबयुक्त सिंचाई परियोजना के
भूमि-पूजन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच-जावद सिंचाई योजना प्रारंभ की जाएगी। सभी नगर पंचायतों
को 3 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
रामपुरा मनासा में महाविद्यालय भवन का निर्माण होगा। सिंचाई परियोजनाओं से छूटे हुए गाँवों को
जोड़ा जाएगा।