top header advertisement
Home - उज्जैन << अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने के लिए निगम ने वार्डस्तर पर एक अभियान चलाया हैं

अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने के लिए निगम ने वार्डस्तर पर एक अभियान चलाया हैं


उज्जैन- उज्जैन नगर निगम ने शहर के सभी अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए एक स्कीम लांच की हैं। इस स्कीम में जो व्यक्ति अपने अवैध कनेक्शन को वैध करवाना चाहता हैं। और अगर उसके पास पैसे नहीं हैं। तो वह भी अपना अवैध कनेक्शन को वैध करवा सकता हैं।निगम की पीएचई की टीम ने हाल में ही पूरे शहर का सर्वे किया तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। फिलहाल शहर में 64 हजार कनेक्शन पीएचई के रिकॉर्ड में हैं। जबकि संपत्ति कर जमा करने वालों की संख्या सवा लाख से ऊपर हैं। निगम ने भी लक्ष्य निर्धारण करते हुए यह तय किया हैं कि जिन घरों का संपत्ति कर जमा होता हैं। वहां पर कनेक्शन होना चाहिए। इसके लिए निगम ने वार्डस्तर एक अभियान चलाया हैं।

Leave a reply