top header advertisement
Home - उज्जैन << विवेक यादव द्वारा 84 महादेव नौ नारायण व सप्त सागर दर्शन की यात्रा के समापन पर विवेक यादव का सम्मान किया गया

विवेक यादव द्वारा 84 महादेव नौ नारायण व सप्त सागर दर्शन की यात्रा के समापन पर विवेक यादव का सम्मान किया गया


उज्जैन- विवेक यादव द्वारा 84 महादेव नौ नारायण व सप्त सागर दर्शन की यात्रा के समापन पर विवेक यादव ने माताओं के चरण पूजन कर उनको विदाई दी गई। 84 महादेव दर्शन यात्रा के समापन पर अतिथि के रूप में विधायक रामलाल मालवीय, तराना विधायक महेश परमार व वरिष्ठ समाजसेवी विजय व्यास, दारा सिंह राणा ने यात्रा निकाले जाने पर विवेक यादव को बधाई दी। और विवेक यादव के द्वारा निकाली गई 84 महादेव यात्रा की प्रशंसा की। आयोजक विवेक यादव ने यात्रा में शामिल माता-बहनों को यात्रा में किसी भी प्रकार का कोई कष्ट हुआ हो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं, जिस पर सैकड़ों माता-बहनों ने एक स्वर में विवेक यादव के लिए कहा आप हमारे बेटे जैसे, भाई जैसे हो। जिसने हमारे लिए 84 महादेव की यात्रा कर हम सबको दर्शन प्राप्त हुआ। हमारे लिए इतना सब कुछ किया। विवेक यादव ने सभी माता-बहनों को मुफ्त में 84 महादेव की दर्शन यात्रा कराने पर विवेक यादव को श्रवण कुमार की उपाधि से नवाजा गया। विवेक यादव ने अपने खर्च पर बुजुर्ग महिलाओं को वाहनों से महादेव मंदिर तक ले जाने के साथ में पांच दिन तक चली यात्रा में माता-बहनों का पूरे समय ध्यान रखा और भोजन प्रसादी का इंतजाम किया। सभी माता-बहनों को वाहनों से 84 महादेव के दर्शन करवायें। इसी के साथ यात्रा में सम्मिलित सभी माताओं बहनों का पूरे समय ध्यान भी रखा। 

Leave a reply