top header advertisement
Home - उज्जैन << वर्षाकाल के दो माह छह दिन गुजर गए हैं। 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री का अंतर

वर्षाकाल के दो माह छह दिन गुजर गए हैं। 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री का अंतर


वर्षाकाल के दो माह छह दिन गुजर गए हैं। 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में 6 डिग्री का अंतर आ गया है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान 0.4 मिमी बारिश हुई है। रविवार की शुरुआत रिमझिम बारिश से हुई थी। दिन में धूप निकली। शाम को बादल छाए लेकिन बरसे नहीं। शहर में अब तक 759.4 मिमी बारिश हुई है। अगस्त के छह दिनों में औसत 66 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश सिंह के अनुसार आने वाले 24 घंटे में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Leave a reply