top header advertisement
Home - उज्जैन << भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नगर जिला उज्जैन की एक आवश्यक बैठक दशहरा मैदान स्थित सुराना पैलेस पर आयोजित की गई

भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नगर जिला उज्जैन की एक आवश्यक बैठक दशहरा मैदान स्थित सुराना पैलेस पर आयोजित की गई


उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नगर जिला उज्जैन की एक आवश्यक बैठक दशहरा मैदान स्थित सुराना पैलेस पर आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अनिल धर्मे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव, नगर के उपाध्यक्ष मोहन जायसवाल द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, नगर के उपाध्यक्ष मोहन जायसवाल, जगदीश पांचाल, नगर मंत्री टीना गुजराती, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक अनिल धर्मे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नगर सदस्य चेतना खड़ेकर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर नरसिंह इनानी द्वारा अपनी मधुर कविता से सभी को संबोधित कर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होने वाली मातृशक्ति अनीता शिंदे, अर्चना चव्हाण, सुनीता पाटिल, रेखा कदम, करूणा शितोले, कविता जाधव, ममता खोयरे, छबि कदम, मोना शिंदे, कुसुम शितोले का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नगर जिला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को किस रूप में जनता के सामने प्रस्तुत होना है और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आगामी 2023 के चुनाव को लेकर 9 मतदाताओं को जोड़ने का एवं जन जन तक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के बैनर से भी ऐतिहासिक तरीके से किया जाना चाहिए ऐसा मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मातृशक्तियों का सम्मान नगर निगम की पूर्व महापौर मीना विजय जोनवाल द्वारा किया गया। बैठक के अंत में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की कर्मठ कार्यकर्ता कृष्णा पाटन के दुखद निधन पर सभी ने 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। आभार मीडिया प्रभारी मंगेश श्रीवास्तव ने माना।

                                                                 ...000...

Leave a reply