सिंहस्थ क्षैत्र की भूमि पर से नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही की गई
उज्जैन- उज्जैन में बड़नगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के पास 10 से 15 बड़े गोदाम एवं कारखाने सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर संचालित हो रहे थे। सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर संचालित हो रहे अवैध निर्माणों को पूर्व में भी हटाने के निर्देश देते हुए कुछ दिन की मोहलत भी दी गई थी। मोहलत की समय सीमा पूर्ण होने के बाद नगर निगम द्वारा पूर्व में अवैध कारखाने और निर्माण कार्यों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी। कुछ अवैध कारखाने एवं गोदाम को निर्माण करने वाले व्यापारियों के द्वारा न्यायालय में स्टे के लिए अपील की गई थी। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त अपील को खारिज करते हुए स्टे को भी शून्य किया गया जिसके क्रम में गुरुवार को नगर निगम के अमले द्वारा अवैध कारखाने जिसमें अजीज भाई, रशीदा बी एवं रईस खान द्वारा किए गए। अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही कि गई। नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही की गई।