top header advertisement
Home - उज्जैन << सुभाषनगर कॉलोनी के 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने घर में घुसे चोर का सामना किया, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए चोर को दबोच लिया

सुभाषनगर कॉलोनी के 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने घर में घुसे चोर का सामना किया, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए चोर को दबोच लिया


उज्जैन- नीलगंगा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर कॉलोनी में रहने वाले 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अपने घर में घुसे चोर का सामना किया उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपने घर में घुसे चोर को दबोच लिया। और इसके बाद करीब 10 से 15 मिनिट तक चोर को बुजुर्ग ने पकड़े रखा था। चोर बुजुर्ग से छोड़ दो यह कह कर माफ़ी मांग रहा था। हाथ जोड़ रहा था। पैर पकड़कर माफी मांग रहा था। लेकिन बुजुर्ग ने उस चोर को नहीं छोड़ा। बुजुर्ग ने चोर को दो-तीन हाथ भी मार दिये। चोर बुजुर्ग से अपने आप को नहीं छुड़ा पा रहा था। चोर ने कमरे में रखे सामन से बुजुर्ग के सिर पर हमला करके बुजुर्ग को घायल कर दिया और उन्हें धक्का देकर भाग गया। फरियादी लालवानी ने बताया कि रात के लगभग 2 से 3 बजे के बीच की बात हैं। उन्हें कमरे में से आवाज सुनाई देने पर वे उठे और देखा तो अंदर के कमरे की लाइट चालू दिखी। और देखा की अंदर एक लड़का अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान खंगाल रहा हैं। चोर अपने साथ में 11 हजार रूपये एवं सोने की चेन चुरा कर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोर ने कुछ दिनों पहले भी चोरी की थी। चोर की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

Leave a reply