मौसम में आई ठंडक से तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज कि गई हैं
उज्जैन- लगातार हो रही बारिश से कुछ दिनों से मौसम में ठंडक आई हैं। मौसम में आई ठंडक से तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट होना सामने आया हैं। अब तक हुई बारिश से आंकड़ा लगभग 30 इंच के पार पहुंच चुका हैं। अगस्त माह की शुरूआत होते ही मानसून ने फिर से दस्तक देते हुए तापमान में गिरावट की हैं। बारिश का सिलसिला रूक-रूक कर कभी तेज बारिश होती रही। बारिश का सिलसिला जारी रहने से 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज कि गई। बारिश के साथ हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी। जिसके कारण मौसम में ठंडक महसूस की जा रही हैं। वर्षाकाल में अभी एक माह का समय बचा हुआ हैं। इस बार औसतन से अधिक बारिश होने की संभावना लग रही हैं।