वर्षा ऋतु में पुलों की मरम्मत हेतु आम जनता को सूचना देने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
उज्जैन 31 जुलाई। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग उज्जैन के कार्यपालन यंत्री श्री एसके
अग्रवाल ने बताया कि वर्षा ऋतु में पुलों की मरम्मत हेतु आम जनता द्वारा शिकायत एवं सूचना देने
के लिये उज्जैन संभाग के विभिन्न उप संभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। सेतु उप
संभाग उज्जैन के समस्त कार्यों के लिये उप यंत्री श्री महेश शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
किया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 9425439777 है। उज्जैन संभाग के समस्त जिलों के लिये
नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी श्री आरके कटारिया को नियुक्त किया गया है। इनका
मोबाइल नम्बर 9425093682 है।