महाकाल मंदिर में उज्जैन के भक्तों का धरना
उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन को लेकर प्रशासन की हठधर्मिता के चलते एक बार फिर धरना शुरू हो गया। सावन में महाकाल भगवान को जल चढ़ाने की अभिलाषा लेकर पहुंची महिलाओं को मंदिर समिति के अफसरों ने रोक दिया। इसके विरोध में महिलाएं पार्षद और कांग्रेसी नेता माया राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में धरने पर बैठ गई। एक घंटे से धरना आंदोलन महाकाल मंदिर में चल रहा है। माया राजेश त्रिवेदी का कहना है कि इंदौर के कांग्रेसी,बीजेपी के नेता महाकाल के दर्शन गर्भ गृह में जाकर करते हैं। मंदिर प्रशासन के अफसर उन्हें अंदर जाने की अनुमति देते हैं परंतु उज्जैन की महिलाओं को दर्शन और जल चढ़ाने की अनुमति नहीं दे रहा है यह हठधर्मिता है और सौतेला व्यवहार है। इसके खिलाफ हम सब धरने पर बैठे हैं बगैर जल चढ़ाएं महाकाल को वापस नहीं लौटेंगे सभी महिलाएं 84 महादेव की यात्रा करके महाकाल मंदिर पहुंची हैं। प्रशासक संदीप सोनी का कहना है कि सभी महिलाएं गर्भ ग्रह में जाकर जल चढ़ाना जाते हैं इसकी अनुमति केवल कलेक्टर दे सकते हैं इसलिए उन्हें समझाइश दी गई है कि दर्शन करके लौट जाएं कुछ लोग चले गए कुछ लोग बैठे हुए हैं बैरिकेट्स वगैरा तोड़ दिए इसलिए पुलिस प्रशासन को बुलाया गया।