top header advertisement
Home - उज्जैन << महिला को पार्टनर ने चाकू मारे

महिला को पार्टनर ने चाकू मारे


पति को छोड़कर अन्य युवक के साथ लिव इन में रह रही महिला को उसके पार्टनर ने गले पर चाकू से वार किये। गनीमत रही महिला की जान बच गई। महिला का प्रेमी फरार बताया जा रहा है।गुना निवासी संगीता मीणा एक साल पहले अपने पति जगदीश और दो बच्चों के साथ उज्जैन रहने आई थी और पांड्याखेड़ी में किराए का मकान लेकर दोनों पति पत्नी बच्चो के साथ रहने लगे। इस दौरान संगीता का पास ही में रहने वाले सलमान से प्रेम संबंध बन गए। इसका पता चलते ही जगदीश उसे बच्चों सहित छोड़कर चला गया। इसके बाद संगीता अपने प्रेमी अन्य समुदाय के युवक सलमान निवासी पांड्याखेड़ी के साथ उसके घर पर लिव इन में रहने लगी। संगीता उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी और वह टालता रहा। मंगलवार देर रात इसी बात को लेकर संगीता और सलमान के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर उसने संगीता को बुरी तरह से पीटा तथा गाल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और घायल हालत में महिला को अस्पताल लेकर आए। पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि महिला के बयान ले लिए गए और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a reply