top header advertisement
Home - उज्जैन << सीएमएचओ डॉ.पिप्पल द्वारा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया गया

सीएमएचओ डॉ.पिप्पल द्वारा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया गया


उज्जैन 26 जुलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल द्वारा बुधवार
को प्रातः सिविल अस्पताल माधव नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के पर्यवेक्षण हेतु निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में डॉ.पिप्पल द्वारा अस्पताल का संचालन सुव्यवस्थित करने एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
नागरिकों को प्रदान करने हेतु निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डॉ.पी.एन.वर्मा सिविल सर्जन सह मुख्य
अस्पताल अधीक्षक, श्री अभय विश्वकर्मा सदस्य रोगी कल्याण समिति सिविल अस्पताल माधवनगर,
डॉ.एच.पी.सोनानिया प्रभारी सिविल अस्पताल माधवनगर, डॉ.विक्रम रधुवंशी व भी उपस्थित थे।
डॉ.पिप्पल द्वारा अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी
पर उपस्थित रहकर चिकित्सालयीन समय में समस्त स्वास्थ्य सेवाएं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध
कराने व सिविल अस्पताल माधव नगर में कार्यरत चिकित्सक एवं समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति
बॉयोमेट्रिक पद्धति से लिये जाने हेतु निर्देश दिये गये। राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत प्रगति हेतु
संस्था के समस्त मैदानी अमले, आशा कार्यकर्ता व सुपरवाईजर व संबंधित कर्मचारियों की बैठक का
आयोजन कर कार्यक्रम एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

Leave a reply