आत्महत्या से पहले युवक ने लिखा चुन-चुन कर बदला लेना
सगाई टूटने से तनाव में चल रहे आगर मालवा जिले के देवलिया में रहने वाले युवक ने सल्फास खाकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या से पहले युवक ने तीन पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमे उसने लड़की के परिवार वालो पर सगाई तोड़ने और इससे परिवार की बदनामी का जिक्र किया है। मृतक ने अपनी मौत का बदला लेने की बात भी अपने सुसाइड नोट में लिखी है।
आगर मालवा जिले के देवलिया में रहने वाले 18 वर्षीय तूफान विश्वकर्मा ने मंगलवार रात 11 बजे सल्फास खा लिया। पता चलने पर परिवार वाले उसे आगर के निजी अस्पताल ले गए। यहाँ पर हालत बिगड़ने पर उसे उज्जैन रेफर कर दिया। उज्जैन जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले युवक एक तीन पन्नो का सुसाइड नॉट भी छोड़ गया। जिसमे उसने सगाई तोड़ने और लड़की के परिवार वालो पर आरोप लगाते हुए सुसाइड करने की बात लिखी है। मृतक का उज्जैन जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। यहाँ परिवार के कई लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तूफ़ान की एक माह पहले गुहाड़िया की रहने वाली लड़की से सगाई हुई थी। सगाई के कुछ दिन बाद ही लड़की के परिवार वालो ने आगर में घर लेने की बात कही। तूफ़ान के पिता ने घर खरीदने की हैसियत नहीं होने की बात कही थी। जिसके बाद लड़की वाले जेवर वापस कर सगाई तोड़ गए थे। तभी से तूफ़ान तनाव में था। इस दौरान वो लड़की से बात भी कर रहा था। लेकिन अचानक बीती रात उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया।