top header advertisement
Home - उज्जैन << साइकिल से दो देशो की 23000 किमी की यात्रा:रिटायर्ड कर्मी 25 राज्यों में साइकिल से पहुंचे जल बचाव का सन्देश देने

साइकिल से दो देशो की 23000 किमी की यात्रा:रिटायर्ड कर्मी 25 राज्यों में साइकिल से पहुंचे जल बचाव का सन्देश देने


ग्राउंड वाटर को बचाने के लिए हरियाणा हिसार से पेंशनर साईकिल पर निकले। दो वर्ष में दो देशों के 25 राज्यों से होते हुए उज्जैन पहुंचे है। अब तक करीब 23 हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुके एग्रीकल्चर के रिटायर्ड कर्मचारी एक माह बाद अपनी यात्रा समाप्त करेंगे।

भारत के 22 राज्य और नेपाल के तीन राज्यों की साइकिल यात्रा कर उज्जैन पहुंचे हरियाणा के रहने वाले रिटायर्ड कर्मी सुभाष चंद्र विश्नोई पीएम मोदी के अटल जल मिशन से इतना प्रभावित हुए की उन्होंने 27 जनवरी 2021 से साइकिल पर यात्रा का सन्देश लेकर दो देशो की करीब 23 हजार किमी की यात्रा कर ली। इस दौरान भारत और नेपाल के हरियाणा पंजाब राजस्थान बिहार उत्तर प्रदेश वेस्ट बंगाल उड़ीसा आंध्रप्रदेश तेलंगाना कर्नाटक गोआ महाराष्ट्र गुजरात पॉन्डेचेरी के जिले के गाँव स्कूल पंचायत कालेज में जाकर विश्नोई ग्राउंड वाटर को सहजने के लिए लोगो को प्रेरित कर रहे है। मंगलवार को वे उज्जैन पहुंचे इस दौरान उन्होंने शहर के कुछ स्कूलो में जल बचाने और सतह और भूमिगत जल बचाने का सन्देश दिया।

Leave a reply