top header advertisement
Home - उज्जैन << मिशन इन्द्रधनुष, युविन पोर्टल, दस्तक अभियान, एम.आर.निर्मूलन, टीकाकरण सुदृढ़ीकरण के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित हुई जिला टॉस्क फोर्स की बैठक

मिशन इन्द्रधनुष, युविन पोर्टल, दस्तक अभियान, एम.आर.निर्मूलन, टीकाकरण सुदृढ़ीकरण के सफल क्रियान्वयन हेतु आयोजित हुई जिला टॉस्क फोर्स की बैठक


उज्जैन 24 जुलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल ने बताया कि
मिशन इन्द्रधनुष, युविन पोर्टल, दस्तक अभियान, एम.आर.निर्मूलन, टीकाकरण सुदृढ़ीकरण के सफल
क्रियान्वयन जिला टॉस्क फोर्स बैठक का आयोजन सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन पर अपर
कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सीएमएचओ डॉ.दीपक पिप्पल, जिला
कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ.एस.के.सिंह जिला
स्वास्थ्य अधिकारी-01, डॉ.के.सी.परमार जिला स्वास्थ्य अधिकारी-02, डॉ.एस.के.अखण्ड जिला स्वास्थ्य
अधिकारी-03, डॉ.चन्द्रगोपाल दोगने जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ.रेणुका डामोर जिला क्षय अधिकारी,
डॉ.अभिषेक बचोटिया एस.एम.ओ., समस्त खण्ड चिकित्साधिकारी, शहरी स्वास्थ्य संस्था के मेडिकल
ऑफिसर, श्री रतनसिंह जामले जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सुश्री परविन्दर बग्गा एमएण्डई अधिकारी, सुश्री

साक्षी शर्मा एमएण्डई अधिकारी, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक एनयुएचएम, समस्त बी.ई.ई., बी.पी.एम.,
बी.सी.एम. सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री मीना द्वारा सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत शत-
प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु शेष सर्वे दो दिवस में करने हेतु निर्देश दिये गये। भारत शासन के
निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण के लिये यूविन पोर्टल विकसित किया गया है। आगामी मिशन
इन्द्रधनुष 5.0 अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर 2023 का संचालन भी यूविन पोर्टल पर करने हेतु
निर्देश दिये गये। टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं
को सर्वे उपरांत पूर्ण टीकाकरण करने हेतु निर्देश दिये गये। आगामी दस्तक अभियान एवं मिशन
इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त संबंधित अपनी जिम्मेदारी का
निर्वहन पूर्ण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें एवं अभियान की नियमित रूप से सुपरविजन कर
मॉनीटरिंग करना सुनिश्चित करें। मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान एवं दस्तक अभियान की
सफलता हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को भी समन्वय कर
अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देश दिये गये।
उल्लेखनीय है कि भारत शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम
सुदृढीकरण एवं मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए 5 वर्ष उम्र तक बच्चों को टीकाकृत
किये जाने हेतु सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 प्रदेश के समस्त जिलों के साथ-साथ जिला
उज्जैन में भी आयोजित किया जायेगा। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के प्रथम चरण का आयोजन
7 से 12 अगस्त, द्वितीय चरण 11 से 16 सितम्बर व 9 से 14 अक्टूबर को (कुल 7 कार्य दिवसों
रविवार, अवकाश एवं नियमित टीकाकरण दिवसों को छोड़कर) किया जायेगा। सघन मिशन इन्द्रधनुष
अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण से वंचित 0-5 वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं
को हेडकाउंट सर्वे उपरांत ड्यूलिस्ट अनुसार चिन्हित कर पूर्ण रूप से टीकाकृत किया जायेगा। साथ ही
प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है।
यह अभियान वर्ष में दो बार (अधिकतम 6 माह तथा न्यूनतम 4 माह के अंतराल में) आयोजित
किया जाता है। अभियान के प्रथम चरण में 5 वर्ष की चिकित्सकीय जांच कर बीमारियों की पहचान
एवं त्वरित उपचार/प्रबंधन पर बल दिया जाता है। इसी तारतम्य में वर्ष 2023-24 में दस्तक अभियान
के प्रथम चरण का आयोजन 18 जुलाई से 31 अगस्त की अवधि में किया जायेगा। इस दौरान
स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष तक
के बच्चों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सकीय जांच एवं आवश्यक उपचार/प्रबंधन सुनिश्चित करने
हेतु गतिविधिया संचालित की जायेगी।

Leave a reply