top header advertisement
Home - उज्जैन << 15 सूत्री मांगों को लेकर पुजारियों ने विधानसभा का घेराव किया - उज्जैन से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी शामिल - शहीद स्मारक पर एकत्रित होने के बाद किया महा प्रदर्शन

15 सूत्री मांगों को लेकर पुजारियों ने विधानसभा का घेराव किया - उज्जैन से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी शामिल - शहीद स्मारक पर एकत्रित होने के बाद किया महा प्रदर्शन


उज्जैन। खातेदारी अधिकार और मंदिर माफी की जमीनों से अतिक्रमण हटाने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर पुजारी सेवक सेवा संघ के बैनर तले अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने हजारों संत, पुजारी, पुरोहित एवं कर्मकांडी ब्राह्मणों के साथ जयपुर विधान सभा का अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उज्जैन में महाकाल मंदिर के महेश पुजारी के नेतृत्व में घेराव किया।  

इसके पूर्व पुजारियों ने शहीद स्मारक पर महा प्रदर्शन भी किया। संतों में प्रमुख रूप से त्रिवेणी धाम के रामरतन देवाचार्य महाराज शामिल हुए। पुजारी सेवा संघ के महामंत्री रतनलाल शर्मा जयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में वैदिक संस्कार एवं शिक्षा बोर्ड गठन करने, पुजारियों की हत्या, आत्म बलिदान के दोषियों को सजा देने, पीड़ित परिवार को सरकार से सहायता देने, पुजारियों पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए कानूनी प्रावधान करने, रियासत काल में पुजारियों को दी गई डोली माफी की खातेदारी प्रदान करने, देवस्थान विभाग के मंदिर पुजारी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता यजुर्वेद पाठ्यक्रम में 5 वर्षीय डिग्री डिप्लोमा करने, मंदिरों के पट्टे के जरिए पुजारी प्रदान करने, बिजली पानी की निशुल्क व्यवस्था करने, पुजारी, सेवकों को ट्रस्ट मंदिर संचालन समिति का पदाधिकारी बनाए जाने, डोली मंदिर की कृषि भूमियों को सामान्य कृषक के समान गैर कृषि कार्य का उपयोग करने तथा डोली माफी के 500 करोड़ का भुगतान सरलतम नियम बनाकर किए जाने की मांग को लेकर यह महाप्रदर्शन वह घेराव किया गया। इस अवसर पर यह भी मांग रखी गई कि सरकार और प्रशासन पुजारियों की मांगों के संबंध में केवल पुजारी महासंघ से ही चर्चा करें। महासंघ का संकल्प भारत का पुजारी एक हो पारित किया गया। पुजारी सेवक संघ से भी आह्वान किया

Leave a reply