top header advertisement
Home - उज्जैन << खुशियों की दास्तां-29 आर.बी.एस.के. दल द्वारा यति को चिन्हित कर करवाया हृदय का निःशुल्क ऑपरेशन

खुशियों की दास्तां-29 आर.बी.एस.के. दल द्वारा यति को चिन्हित कर करवाया हृदय का निःशुल्क ऑपरेशन


उज्जैन 21 जुलाई। शहर के मुसद्दीपुरा निवासी योगेश व जया शर्मा की बेटी यति (उम्र 05
वर्ष) जन्म से ही अक्सर बीमार रहती थी। वह अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेलते समय अक्सर
थक-सी जाती थी। वह उसकी उम्र के सामान्य बच्चों की तरह नहीं खेल पाता थी, जिस कारण उसका
शारीरिक विकास भी नहीं हो रहा था। उज्जैन शहरी क्षेत्र की आर.बी.एस.के. दल (राष्ट्रीय बाल
स्वास्थ्य कार्यक्रम मोबाईल टीम) द्वारा अपने भ्रमण के दौरान बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही थी।
उसी दौरान आर.बी.एस.के. चिकित्सक द्वारा यति की भी जांच की तो उनको लगा कि वह हृदय की
बीमारी से ग्रसित है। चिकित्सक द्वारा यति के माता-पिता को बताया गया कि यति हृदयरोग से
ग्रसित है, जिस कारण यह अक्सर थक जाती थी व कमजोर है। यदि अभी कम उम्र में ही यति का
हृदय का ऑपरेशन करवा लें तो उसे आगे जाकर सामान्य जीवन जीने में कोई परेशानी नहीं होगी।
यति को जिला स्तरीय शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय में ले जाकर उसका
उपचार करवा सकते हैं। जहां पर मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत यति का निःशुल्क
ऑपरेशन हो जायेगा।
आर.बी.एस.के. चिकित्सक की बातो से प्रेरित होकर यति के माता-पिता उसे लेकर शीघ्र
हस्तक्षेप केन्द्र (डी.ई.आई.सी.) पहुंचे। जहां पर यति का मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत
पंजीयन कर यति की आवश्यक जांचें करवाई गई। यति को चोईथराम हॉस्पिटल इन्दौर में भर्ती
करवाकर उसका हृदय का सफल ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन पर कुल 75 हजार रुपये का व्यय हुआ
जो मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया गया। अब यति पूर्णतः
स्वस्थ्य है। अब वह सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी सकेगी। उसका नियमित रूप से फॉलोअप
लिया जा रहा है। यति के माता-पिता शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का
आभार व्यक्त कर रहे है, जिसके अन्तर्गत ऑपरेशन का पूरा खर्च मध्य प्रदेश शासन द्वारा वहन
किया गया।
 

Leave a reply