जिले में तीन चरणों में चलाया जायेगा सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान यूविन पोर्टल पर किया जायेगा अभियान का संचालन
उज्जैन 21 जुलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीपक पिप्पल ने बताया कि
भारत शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढीकरण एवं मीजल्स एवं
रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए 5 वर्ष उम्र तक बच्चों को टीकाकृत किये जाने हेतु सघन मिशन
इन्द्रधनुष अभियान 5.0 प्रदेश के जिले में आयोजित किया जायेगा।
सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के प्रथम चरण का आयोजन 7 से 12 अगस्त, द्वितीय
चरण 11 से 16 सितम्बर व 9 से 14 अक्टूबर तक (कुल 7 कार्य दिवसों रविवार, अवकाश एवं
नियमित टीकाकरण दिवसों को छोड़कर) किया जायेगा। भारत शासन के निर्देशानुसार नियमित
टीकाकरण के लिये यूविन पोर्टल विकसित किया गया है। आगामी मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अगस्त,
सितम्बर एवं अक्टूबर 2023 का संचालन भी यूविन पोर्टल पर ही किया जायेगा। सघन मिशन
इन्द्रधनुष अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण से वंचित 0-5 वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती
महिलाओं को हेडकाउंट सर्वे उपरांत ड्यू-लिस्ट अनुसार चिन्हित कर पूर्ण रूप से टीकाकृत किया
जायेगा।