top header advertisement
Home - उज्जैन << CM शिवराज का ऐलान- नागदा बनेगा जिला

CM शिवराज का ऐलान- नागदा बनेगा जिला


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के नागदा को नया जिला बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में नर्मदा का पानी भी लाया जाएगा। इसके अलावा उन्हेल को तहसील बनाया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री उज्जैन के नागदा पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो भी किया।

रोड शो के बाद सीएम शिवराज ने मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो तहसील अपनी खुशी से बनने वाले नए जिले में शामिल होना चाहेंगी, उन्हें शामिल किया जाएगा। उन्होंने उन्हेल में सामुदायिक भवन और सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने नागदा-खाचरौद विधानसभा में 216.14 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।मुख्यमंत्री शिवराज के रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। सीएम पुराने बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, एमजी रोड, चंबल-सागर मार्ग होकर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। रोड शो के दौरान ही CM नपा के नवनिर्मित दीनदयाल रसोई केंद्र का उद्घाटन भी किया।

Leave a reply