श्री कृष्णमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ की स्मृति में विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में लगाये सौ पौधे
उज्जैन। गांधीवादी एवं सामाजिक निर्माण के लिए प्रतिबद्व] भारतीय ज्ञानपीठ संस्था के पितृपुरूष स्व- श्री कृष्णमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ की स्मृति में हरियाली अमावस्या पर विक्रम विष्वविद्यालय के दर्शन शास्त्र अध्ययनशाला के सम्मुख स्थित परिसर में भारतीय ज्ञानपीठ संस्थान के भारतीय विद्यालय] भारतीय ज्ञानपीठ विद्यालय महानंदानगर एवं भारतीय महाविद्यालय के 100 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पौधारौपण किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा यह पौधारौपण कार्यक्रम आयोजित किया गया] जिसमें भारतीय ज्ञानपीठ के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भागीदारी कर श्री कृष्णमंगलसिंह कुलश्रेष्ठ के सामजिक सेवा के मार्ग पर चलने की शपथ ली।
इस अवसर पर संस्था परिवार के श्री युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ] श्री संदीप कुलश्रेष्ठ] श्रीमती अमृता कुलश्रेष्ठ] डॉ गिरीश पण्ड्या] डॉ तनुजा कदरे] डॉ नीलम महाडिक] श्री सुरेश भिमावत एवं डॉa रेहाना शेख] डॉ मेधा तिवारी] श्रीमती किर्ती पटेल सहित विद्यार्थियों ने पौधारौपण किया।