सप्त सागरों पर निगम की व्यवस्थाएं एक माह तक जारी रखें: आयुक्त
उज्जैन: महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा अधिक मास के क्रम में सप्त सागरों पर पधारने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं कराई गई है।
क्षीर सागर, गोवर्धन सागर, पुष्कर सागर, पुरूषोत्तम सागर और विष्णु सागर पर वाटर प्रुफ टेंट और टीन शेड लगवाए गए है। माईक साउण्ड और प्रकाश व्यवस्था के साथ नियमित सफाई की व्यवस्था की गई है। श्रृद्धालुओं के लिये सूचना संकेतक लगवाए गए हैं। निगम के सम्बंधित अधिकारीयों/कर्मचारियों को विभिन्न स्थालों पर तैनात किया गया है।
निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने निर्देशित किया है कि यह व्यवस्थाएं आगामी एक माह तक निरन्तर जारी रखी जाएं।