विकास पर्व के पहले दिन जिलों में लगभग 8 हजार 531 करोड़ के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण 14 अगस्त तक प्रदेश में मनेगा विकास पर्व 2 लाख से अधिक कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन
उज्जैन 18 जुलाई। विकास
पर्व के पहले दिन पूरे प्रदेश में बड़ी
संख्या में विकास कार्यों का भूमि-
पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री
श्री शिवराज सिंह चौहान ने धार एवं
बड़वानी जिले में विकास पर्व की
शुरूआत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने
धार जिले में 2771 करोड़ 16 लाख
की लागत के विकास कार्यों का भूमि-
पूजन किया और बड़वानी जिले में 1
हजार 328 करोड़ 75 लाख की
लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण
किया। विकास पर्व के दौरान जिला
विकास पर्व के दौरान प्रस्तावित प्रमुख लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
बीना रिफायनरी का विस्तार और केन-बेतवा लिंक योजना का भूमि-
पूजन/शिलान्यास।
7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण।
36 हजार 348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि-पूजन।
83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ।
नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमि-भूजन।
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21 हजार 900 करोड़
से अधिक की लागत के 1207 कार्यों का भूमि-पूजन।
अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के 3000 करोड़ की
राशि के कार्य।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 4 लाख हितग्राहियों का गृह
प्रवेश।
10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि-पूजन।
जल जीवन मिशन की 28 हजार 471 करोड़ की 15 हजार 450 समूह
पेयजल परियोजनाओं का भूमि-पूजन।
बड़वानी, धार, पन्ना, रतलाम, ग्वालियर, गुना और बालाघाट में लगभग 8 हजार 531 करोड़ रूपये
भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किये गये।
पूरे प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में
लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन संभावित है। साथ ही जन-
सेवा यात्राएँ, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन होंगे।
विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश भर का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में
शामिल होंगे और कई स्थानों पर रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री रोड शो भी करेंगे।
विभिन्न योजना के हितग्राही सम्मेलन
विकास पर्व के दौरान विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री भू-अधिकार,
दीनदयाल रसोई, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, जल-जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, संबल, प्रधानमंत्री
किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी आदि
योजनाओं और महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, स्व-रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन संबंधी
योजनाओं के हितग्राहियों के सम्मेलन होंगे।
विकास पर्व अवधि में सभी जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधियों
की उपस्थिति में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर आदि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सीएम हेल्पलाइन
पर विकास पर्व के लिये तैयार किये गये पोर्टल पर सभी कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी अपलोड
होगी। होने वाले सभी भूमि-पूजन/लोकार्पण का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।