खुशियों की दास्तां-24 मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत निःशुल्क हुआ अथर्व के हृदय का ऑपरेशन
उज्जैन 18 जुलाई। उज्जैन जिले ग्राम छायन निवासी श्री अनिल व श्रीमती नेहा का बेटा
अथर्व हमेशा बीमार रहता था वह अत्यंत कमजोर था, उसका शारीरिक विकास भी नही हो रहा था,
क्षेत्र के आर.बी.एस.के. दल (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) द्वारा अपने भ्रमण के दौरान जब
आंगनवाड़ी मे बच्चों की स्क्रीनिंग व जांच की जा रही थी इसी दौरान अथर्व की जांच की तो उनको
लगा कि वह हृदय की बीमारी से ग्रसित है आर.बी.एस.के. चिकित्सक द्वारा अथर्व के माता-पिता को
बताया गया कि यदि अभी कम उम्र मे ही अथर्व का हृदय का ऑपरेशन करवाले तो उसे बढ़ा होकर
सामान्य जीवन जीने मे कोई परेशानी नही होगी। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि हृदय का
ऑपरेशन हो जाने के बाद अथर्व पुरी तरह स्वस्थ्य हो जायेंगा। आप अथर्व को जिला स्तरीय शीघ्र
हस्तक्षेप केन्द्र, (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय उज्जैन मे ले जाकर उसका उपचार करवा सकते
है। जहां पर मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत अथर्व का निःशुल्क ऑपरेशन हो जायेगा।
अथर्व के माता-पिता उसे लेकर शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र, (डी.ई.आई.सी.) जिला चिकित्सालय
उज्जैन पहुंचे। जहां पर अथर्व का मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अन्तर्गत पंजीयन कर अथर्व की
आवश्यक जांचें करवाई गई एवं अथर्व को विशेष जुपिटर हॉस्पिटल, इन्दौर मे भर्ती करवाकर उसके
हृदय का सफल ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन पर 40,000/-रू. व्यय हुआ जो मुख्यमंत्री बाल हृदय
योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा वहन किया गया। अब अथर्व पूर्णतः स्वस्थ्य है। उसका नियमित
रूप से फॉओअप लिया जा रहा है। अथर्व अब सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी सकेगा। अथर्व के
माता-पिता शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का आभार व्यक्त कर रहे है,
जिसके अन्तर्गत ऑपरेशन का पुरा खर्च मध्य प्रदेश शासन द्वारा वहन किया गया।