कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाकाल लोक के दूसरे चरण के कार्यों का निरीक्षण किया, और समय सीमा निर्धारित की
उज्जैन- महाकाल लोक के चल रहे दूसरे चरण के कार्यों को पूर्ण करने की अंतिम तिथि कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा तय कर दी गईं हैं। संपूर्ण कार्य की समयसीमा उन्होंने 31 जुलाई से 31 अगस्त तक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी भी दी हैं कि जो ठेकेदार कार्य करने में पिछड़ेंगे उन पर पेनल्टी (अधिभार) लगाई जाएगी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने महाकाल लोक के दूसरे चरण के कार्यों की समीक्षा बैठक कर निरीक्षण भी किया। उनके द्वारा कार्यों की समय सीमा तय कर दी गईं।