top header advertisement
Home - उज्जैन << नगर निगम आयुक्त ने कार्य में लापरवाही के चलते झोन के इंजीनियर को सस्पेंड किया

नगर निगम आयुक्त ने कार्य में लापरवाही के चलते झोन के इंजीनियर को सस्पेंड किया


उज्जैन- उज्जैन नगर निगम के झोन में इंजीनियर को भी नहीं पता कि उनके क्षेत्र की सीमा कहा तक हैं। उज्जैन नगर निगम आयुक्त के निरीक्षण के दौरान एक ऐसी ही लापरवाही सामने आईं हैं। नगर निगम आयुक्त ने खुद पकड़ी लापरवाही। मौके पर इंजीनियर राजेंद्र रावत से पूछा कि रोड की ऐसी खराब हालत क्यों हैं। इस रोड़ की सफाई क्यों नहीं होती हैं और जगह-जगह गड्‌ढे हो रहे हैं, जिनमें गंदा पानी भरा हैं। इंजीनियर द्वारा झूठ बोला गया। इंजीनियर ने कहा यह सड़क तो हमारे झोन में आती ही नहीं हैं। आयुक्त द्वारा पता लगवाया गया तो इंजीनियर का झूठ पकड़ में आया गया और उसे तत्काल आयुक्त द्वारा सस्पेंड कर दिया।शुक्रवार को आयुक्त रोशनकुमार सिंह ने महाकाल लोक के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जयसिंहपुरा मुख्य मार्ग पर पहुंचे। वहां के हालात देखकर  उन्होंने तत्काल नगर निगम के झोन अधिकारियों से जानकारी लेकर कार्यवाही की।

Leave a reply