top header advertisement
Home - उज्जैन << खुशियों की दास्तां-17 कुपोषण के पूर्ण प्रबंधन से अब सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी रही है प्रियंका

खुशियों की दास्तां-17 कुपोषण के पूर्ण प्रबंधन से अब सामान्य बच्चों की तरह जीवन जी रही है प्रियंका


उज्जैन 11 जुलाई। उज्जैन के तराना के ग्राम भुखी निवासी मनोज उनकी 13 माह की बेटी
प्रियंका के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिन्तित रहते थे। प्रियंका अधिकांश समय बीमार रहती थी। इस
कारण उसका वजन भी नहीं बढ़ रहा था। क्षेत्र की आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा जब
गृह भेंट के दौरान प्रियंका के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो उसके माता-पिता ने उन्हें प्रियंका की
समस्या से अवगत कराया।

क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रियंका के माता-पिता को
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तराना में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र में प्रियंका को भर्ती करने की
सलाह दी गई। स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ.राकेश सिंह जाटव द्वारा प्रियंका की जांच की गई और उसे केन्द्र
में भर्ती कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। पोषण पुनर्वास केन्द्र में कार्यरत स्टाफ द्वारा प्रियंका
को दो सप्ताह भर्ती रखकर उसकी पूर्ण निगरानी की गई और उचित देखभाल की गई। इसके
फलस्वरूप प्रियंका कुपोषण से मुक्त हो सकी। साथ ही उसका वजन भी बढ़ गया। स्वस्थ होने के
पश्चात प्रियंका को डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रियंका के माता-पिता अब बेहद खुश हैं और शासन
द्वारा प्रदान की गई नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। डिस्चार्ज के समय
प्रियंका के माता-पिता को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

 

Leave a reply