top header advertisement
Home - उज्जैन << महामृत्यंजय मंत्रों से वीर सैनिकों की रक्षा की कामना

महामृत्यंजय मंत्रों से वीर सैनिकों की रक्षा की कामना


 
शहीद सैनिकों को दी हवनात्मक श्रध्दांजलि, आतंकवाद के समाप्त होने की कामना से हुआ यज्ञ
उज्जैन। अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासंघ व श्री रामघाट तीर्थपुरोहित सभा द्वारा आतंकवादी हमले में शहीद हुए देश के सैनिकों के लिए हवनात्मक श्रद्धांजलि देकर आतंकवाद के समाप्त होने की कामना की गई। 
पं. गौरव उपाध्याय धर्माधिकारी के अनुसार महामृत्युंजय मंत्रो के द्वारा वीर सैनिकों की रक्षा की कामना की गई साथ ही शान्तिपाठ कर मौन श्रद्धांजिल अर्पित की गई। यज्ञ में पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, पं. योगेश हाड़ा, पं. मनीष डब्ब्वाला, पं. उत्तम दुबे, पं. शिव भट्ट, पं. यश जोशी, पं. तुषार जोशी, पं. वेदप्रकाश त्रिवेदी, पं. आनंद गुरु, पं. मोहन गुरु, पं. मुकेश पंड्या, पं. संजय त्रिवेदी, पं. हिमांशु व्यास, पं. मनीष उपाध्याय सहित तीर्थपुरोहित उपस्थित हुए। हवन पं. गौरव उपाध्याय धर्माधिकारी ने सम्पन्न करवाया।

Leave a reply