top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में पंचकर्म करवा रहा है आसाराम

उज्जैन में पंचकर्म करवा रहा है आसाराम


नाबालिग और महिला से रेप का आरोपी आसाराम इन दिनों उज्जैन आश्रम में है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आसाराम इंदौर गया था। यहां आश्रम में प्रवचन का वीडियो सामने आने के बाद महाशिवरात्रि पर्व के लिए गुपचुप तरीके से उज्जैन पहुंचा।

आसाराम दो दिन से उज्जैन के आगर रोड पर शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्म करवा रहा है। शनिवार दोपहर को वह व्हीलचेयर पर अस्पताल पहुंचा। उसके साथ सुरक्षाकर्मी और अनुयायी नजर आए।

आसाराम के उज्जैन पहुंचने की खबर मिलने के बाद देश भर से उसके अनुयायी आश्रम पहुंचने लगे हैं।

Leave a reply