top header advertisement
Home - उज्जैन << सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग उज्जैन में स्थानांतरित

सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग उज्जैन में स्थानांतरित


उज्जैन- मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उज्जैन संभाग के
कमिश्नर श्री संजय गुप्ता को आगामी आदेश तक संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा संचालक
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। नवीन प्रभार मिलने के बाद संभाग
आयुक्त श्री गुप्ता ने शुक्रवार को सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन किये और आरती में शामिल हुए। उसके
बाद प्रशासनिक संकुल भवन स्थित संभागायुक्त कार्यालय में नवीन दायित्वों का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के उप संचालक श्री मनीष तिवारी,
सहायक संचालक श्री सौरभ बंसल मौजूद थे। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री गुप्ता का पुष्पगुच्छ से
अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वागत किया।

Leave a reply