उज्जैन को साहित्यिक शहर घोषित किया जाए
उज्जैन- बैंकर्स की साहित्यिक संस्था प्राची की मासिक गोष्ठी एक पेड़ मां के नाम को समर्पित रही। प्रसिद्ध व्यंगकार शशांक दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर यूएस छाबड़ा, रविंद्र जेठवा व बलराम बैरागी ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरक विचार व्यक्त किए।
प्राची के मीडिया प्रभारी दिनेश रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के समस्त सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ यह प्रस्ताव पास किया कि उज्जैन को साहित्यिक शहर घोषित किया जाए। इस अवसर पर शशांक दुबे, राजेंद्र नागर निरंतर, शांतिलाल जैन ने सटीक व धारदार व्यंग पढ़े। डीके जैन, बीके सोनी, प्रांजल मांदलिया, मानसिंह शरद ने शानदार कविता पाठ किया। कार्यक्रम में अखिलेश शर्मा, प्रदीप सक्सेना, मिथलेश सिन्हा, आनंद श्रीवास्तव उपस्थिति थे। काव्य गोष्ठी का संचालन मानसिंह शरद ने किया। आभार संस्था सचिव गोपाल कृष्ण निगम ने माना।