संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाएंगे आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव इमर्जिंग मध्यप्रदेश कार्यक्रम में हुए शामिल
उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग
करके प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। राज्य शासन ने इस वर्ष साढ़े तीन करोड़ लाख का
विकासोन्मुखी बजट तैयार किया है। पांच साल में इसे दोगुना करने का प्रयास किया जाएगा। इन्फ्रा-स्ट्रक्चर
सहित सभी क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आमदनी बढ़ी है। हमारी सरकार का
लक्ष्य हर व्यक्ति की जिन्दगी में बदलाव लाना है। पूरे प्रदेश में राजस्व महाअभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री
डॉ. यादव आज इमर्जिंग मध्यप्रदेश कार्यक्रम में प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासन को लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठोस निर्णय ले रही है।
प्रदेश में निवेश बढ़ाया जाएगा। सभी प्रकार के निवेश को प्रोत्साहित कर रोजगार को भी बढ़ावा दिया
जाएगा। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात बढ़ा रहा है। बिजली, सड़क, महिला उत्थान, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में
कार्य हो रहा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की देश में विशिष्ट पहचान बनी है। जनता का विश्वास हमारे
साथ है।