राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश में चलेगा 45 दिन का विशेष अभियानः मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को किया जाएगा दुरुस्त संभाग आयुक्त और जिला कलेक्टर करें सतत् निरीक्षण उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा पुरस्कृत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण एक अगस्त से 15 सितम्बर तक चलेगा मुख्यमंत्री ने दिये मैदानी अफसरों को निर्देश संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक में उपस्थित रहें
उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजस्व महा अभियान प्रथम चरण
(जनवरी- मार्च 2024) की सफलता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण
और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान-2, 18 जुलाई से 31 अगस्त तक
चलेगा। अभियान के दौरान सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टर अपने क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण करेंगे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य राजस्व
न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज
कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना सभी पात्र किसानों को लाभ देना, समग्र का आधार ई-
केवाईसी और खसरे की समय/आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन है। डिजिटल क्रॉप
सर्वेक्षण एक अगस्त से 15 सितम्बर तक होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत दिवस मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर
राजस्व महाअभियान के संचालन संबंधित जानकारी ली। बैठक में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, मुख्य
सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री
कार्यालय श्री संजय कुमार शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सभी संभागायुक्त एवं जिला
कलेक्टर्स बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।उज्जैन संभाग से प्रशासनिक संकुल भवन के तीसरे तल पर स्थित
एनआईसी कक्ष में संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ,उपायुक्त श्री रंजीत कुमार , कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह
,अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे उपस्थित रहें।