लोक परिवहन एवं यातायात समिति प्रभारी श्रीमती दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी ने की फायर ब्रिगेड के कार्यो की समीक्षा
उज्जैन- उज्जैन नगर पालिक निगम लोक परिवहन एवं यातायात समिति प्रभारी श्रीमति दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी द्वारा सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए फायर ब्रिगेड के कार्यों की समीक्षा की गई। विभाग प्रभारी श्रीमति चौधरी ने सिंहस्थ महापर्व पूर्व फायर ब्रिगेड द्वारा की जाने वाली तैयारियोें के संबंध में अधिकारियो से जानकारी लेते हुए वाहनो की कमी के लिये राज्य शासन से पत्राचार करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सिंहस्थ महापर्व के लिये पर्याप्त संख्या मे फायर मोटर साइकिल की व्यवस्था करने, फोम बेस्ड व्हीकल की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियांे को दिये। आपने विगत सिंहस्थ महापर्व पर मेला क्षेत्र मे बनाये गये सबस्टेशन की जानकारी लेते हुए आगामी सिंहस्थ के लिये बनाये जाने वाले सब फायर स्टेशन पर भी विचार विमर्श किया गया, महाकाल क्षेत्र में संचालित होटलो एवं गेस्ट हाउस द्वारा फायर एनओसी प्राप्त की गई है अथवा नहीं इस सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त श्री मनोज मौर्य, कार्यपालन यंत्री एवं प्रभारी अधिकारी फायर ब्रिगेड श्री एनके भास्कर एवं सहायक यंत्री श्री आदित्य शर्मा सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।