जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान सर्वाधिक वर्षा बड़नगर तहसील में 54 मिमी हुई अभी तक जिले में औसत 181.8 मिमी वर्षा दर्ज गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 289 मिमी वर्षा हुई थी
उज्जैन- पिछले चौबीस घंटे के दौरान 15 जुलाई की प्रात: तक जिले की बड़नगर तहसील में
सर्वाधिक वर्षा 54 मिमी हुई है। इस दौरान खाचरौद तहसील में 31 मिमी, नागदा में 5, तराना में 19 और माकड़ोन
तहसील में 22 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान जिले में औसत 14.6 मिमी वर्षा हुई है। जिले में इस वर्षा
मानसून सत्र के प्रारम्भ से अब तक औसत 181.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में
औसत 289 मिमी वर्षा हुई थी। ज्ञात रहे कि जिले की औसत वार्षिक वर्षा 906.2 मिमी है।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक उज्जैन तहसील में 105
मिमी, घट्टिया में 182, खाचरौद में 110, नागदा में 259, बड़नगर में 263, महिदपुर में 168, झारड़ा में 139,
तराना में 214.9 और माकड़ोन तहसील में 195 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में
185 मिमी, घट्टिया में 183.8, खाचरौद में 272, नागदा में 421, बड़नगर में 305, महिदपुर में 258, झारड़ा में
267, तराना में 487.9 और माकड़ोन तहसील में 222 मिमी वर्षा हुई थी।