महाकाल सेना का उत्तर प्रदेश में गठन पदाधिकारियों का उज्जैन में सम्मान
उज्जैन- महाकाल सेना देश में पिछले 40 वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक कार्य करते हुए सनातन धर्म की रक्षा और मानवता की सेवा के संकल्प का निर्वाह करती आ रही हैं। वर्तमान में महाकाल सेना देश के तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में कार्यरत हैं। लेकिन इसका विस्तार उत्तर प्रदेश में भी किया गया है।
यह जानकारी देते हुए महाकाल सेना के संगठन प्रमुख आशीष अग्निहोत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में भी अब सेना के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। महाकाल सेना के राष्ट्रीय प्रमुख महेश पुजारी की सहमति से पंडित सुभित त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश का प्रमुख बनाया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में महाकाल सेना का गठन कर सनातन धर्म की परंपरा की रक्षा और मानवता की सेवा कार्य की जिम्मेदारी सौपी गई। इस अवसर पर महाकाल सेना के मध्य प्रदेश प्रमुख अशोक राठौर, धर्म प्रकोष्ठ प्रमुख महेंद्र सिंह बैंस, विजय पुजारी, रूपेश मेहता, राजू बैरागी, किशन पांडे, आशीष ठक्कर ने उज्जैन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया।