जैन बनीं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल निर्णायक, 2028 तक रहेंगी
उज्जैन | बीएफआई ए क्लास रैफरी प्रगति जैन व उज्जैन कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसो. की वरिष्ठ प्रशिक्षक एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ (फीबा) टेबल ऑफिशियल की परीक्षा सर्वोच्च अंकों 50 में से 49 अंक प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय निर्णायक बन गई है।
प्रगति इसके पहले 2019, 2021 में उज्जैन के इतिहास में प्रथम महिला फीबा टेबल ऑफिशियल बन गई थी लेकिन फीबा के नियमानुसार प्रति 2 वर्ष में रैफरी एग्जाम पास करना अनिवार्य होता है। इस वर्ष से यह नियम 4 वर्ष का कर दिया गया है। अब प्रगति जैन निरंतर 2028 तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टेबल ऑफिशियल के रूप में सेवाएं दे सकेंगी। प्रगति इसके पहले खेलो इंडिया सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रैफरी के रूप में 13 वर्षों से भूमिका निभा रही हैं। प्रगति की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह गिल, उज्जैन कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष ज्योति शर्मा, सचिव ऋतु शर्मा, एसोसिएशन के प्रशिक्षक प्रियंका देशमुख, समीक्षा भदौरिया, लीना चालीसगांवकर, कुणाल शर्मा, शैलेंद्र टाइटस, अर्चना टाइटस आदि ने हर्ष जताया।