top header advertisement
Home - उज्जैन << जिले में अभी तक औसत 149.6 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक औसत 149.6 मिमी वर्षा दर्ज


उज्जैन- पिछले चौबीस घंटे के दौरान 9 जुलाई की प्रात: तक जिले की महिदपुर तहसील में
सर्वाधिक 31 मिमी वर्षा हुई है। अभी तक जिले में इस वर्षा मानसून सत्र के प्रारम्भ से अब तक औसत 149.6 मिमी
वर्षा दर्ज की गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले की उज्जैन तहसील में 21 मिमी, घट्टिया में 4, नागदा में
1.2, बड़नगर में एक, झारड़ा में 2, तराना में 4 और माकड़ोन तहसील में 2 मिमी वर्षा हुई है। इस प्रकार पिछले
चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसत 7.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक उज्जैन तहसील में 103
मिमी, घट्टिया में 169, खाचरौद में 73, नागदा में 254, बड़नगर में 147, महिदपुर में 168, झारड़ा में 82, तराना में
188.6 और माकड़ोन तहसील में 162 मिमी वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 73 मिमी,
घट्टिया में 138, खाचरौद में 182, नागदा में 252, बड़नगर में 175, महिदपुर में 193, झारड़ा में 167, तराना में
273.3 और माकड़ोन तहसील में 157 मिमी वर्षा हुई थी। गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 178.9 मिमी वर्षा
हुई थी।

Leave a reply