top header advertisement
Home - उज्जैन << आगामी 5 वर्षों में प्रदेश का बजट 7 लाख करोड़ तक ले जाने के प्रयास किये जायेंगे राज्य में 42 हजार चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के पद भरे जायेंगे गेहूं और धान के अतिरिक्त दुग्ध खरीदी पर बोनस दिया जाएगा मुख्यमंत्री डॉ.यादव मध्य प्रदेश बजट सन्देश-2024 कार्यक्रम में शामिल हुए

आगामी 5 वर्षों में प्रदेश का बजट 7 लाख करोड़ तक ले जाने के प्रयास किये जायेंगे राज्य में 42 हजार चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के पद भरे जायेंगे गेहूं और धान के अतिरिक्त दुग्ध खरीदी पर बोनस दिया जाएगा मुख्यमंत्री डॉ.यादव मध्य प्रदेश बजट सन्देश-2024 कार्यक्रम में शामिल हुए


उज्जैन- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शनिवार को सेन्ट्रल इण्डिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश बजट सन्देश-2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने की। इस अवसर पर उज्जैन उत्तर के राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथजी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री विवेक जोशी, सेन्ट्रल इण्डिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स की उज्जैन इकाई के अध्यक्ष श्री माणकलाल गिरिया, उपाध्यक्ष श्री आनन्द बांगड़, सचिव श्री यशवंत जैन, श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री राजेन्द्र भारती, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a reply