top header advertisement
Home - उज्जैन << हमारी देशी गौमाता की गुणवत्ता और विविधता सर्वश्रेष्ठ हैं: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देशी गौमाता फले फूलें इसके प्रयास हो गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन में कपिला गौशाला संवर्धन और एक पेड़ मां के नाम अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए

हमारी देशी गौमाता की गुणवत्ता और विविधता सर्वश्रेष्ठ हैं: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देशी गौमाता फले फूलें इसके प्रयास हो गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन में कपिला गौशाला संवर्धन और एक पेड़ मां के नाम अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए


उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार
किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग अलग फसलों के लिए बोनस दिया जा रहा है उसी प्रकार अब अब दूध
खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा। जिससे लोग घर घर गोमाता को पालें। वहीं दुर्घटनाग्रस्त व दिव्यांग
गोमाताओं को गौशाला में रखा जाएगी। दूध का व्यवसाय भी हमारे लोगों का जीवन बदलने में सहायक हो,
इसका प्रशिक्षण भी शीघ्र शुरू होगा। गोवंश की नस्ल सुधारने का अभियान भी चलाया जा रहा हैं। उन्होंने
कहा कि हमारी देशी गौमाता की गुणवत्ता और विविधता सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारी देशी गौमाता फले फुलें इसके
प्रयास किए जाएंगे।
   मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन के ग्राम रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला के संवर्धन और एक
पेड़ माँ के नाम अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गौशाला में
पौधरोपण कर संपूर्ण जिले में &#39; एक पेड़ माँ के नाम अभियान&#39; का शुभारंभ किया। उन्होंने पीपल का पौधा
रोपा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कपिला गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया और गौशाला में
गौमाता का पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने
नन्हे बछड़ों को पशु चारा खिलाकर दुलार भी किया। उन्होंने गौशाला में सीएसआर से उपलब्ध आधुनिक
पशु चारा मशीन सहित अन्य उपकरणों का अवलोकन किया और किए कार्यों की सराहना की। कपिला
गौशाला के श्री अच्युतानंद जी महाराज ने गौशाला में किए गए नवाचार और गौशाला संवर्धन के मास्टर
प्लान की जानकारी दी।
इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, नगर निगम
सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह
बोरमुंडला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री
संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक
सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
    कार्यक्रम में कपिला गौशाला की विकास कार्ययोजना पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया
गया।  कार्यक्रम का संचालन स्वामी मुस्कुराके ने किया। गायक श्री अमित शर्मा द्वारा देशभक्ति और
पर्यावरण केंद्रित सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई।

Leave a reply