जन सहभागिता से एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाएं: कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह जिले में 6 जुलाई से होगा एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ स्वयंसेवी संस्थाएं एक साथ निर्धारित स्थलों पर पौधारोपण के लिए होंगे रवाना 6 जुलाई से 15 जुलाई तक 5 लाख 93 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे
उज्जैन- जिले में 6 जुलाई से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ होगा।
कार्यक्रम के संबंध में गुरुवार को उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में
पौधरोपण से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं और संबंधित विभागों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में
जनसहभागिता से एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाएं। अभियान में हर एक पौधे को लगाने के
साथ उसके पेड़ बनने तक की जिम्मेदारी लें। अभियान के प्रति जिले में जन जागरूकता किया वातावरण
निर्मित किया जाएं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, वन मंडल
अधिकारी डॉ किरण बिसेन , निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के
प्रतिनिधि उपस्थित रहें।