नगर निगम आयुक्त ने दो वार्डों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, वार्ड में एक हफ्ते से कचरा कलेक्शन वाहन नहीं आने पर, निगम आयुक्त ने कंपनी पर जुर्माना लगाया
उज्जैन- नगर निगम आयुक्त ने दो वार्डों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण। नगर निगम आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 3 और 5 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक 3 के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद पंकज चौधरी एवं नागरिकों द्वारा अवगत करवाया कि वार्ड में एक हफ्ते से ग्लोबल वेस्ट कंपनी द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन वाहन नहीं आ रहा है। जिसके कारण वार्ड में जगह-जगह गंदगी हो रही है। और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम आयुक्त द्वारा ग्लोबल कंपनी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।