श्री गोपाल गोशाला समिति महिदपुर के चुनाव हुए
महिदपुर | श्री गोपाल गोशाला समिति महिदपुर की कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध हुए। कार्यकारिणी पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनिल कुमार भट्ट, उपाध्यक्ष भगवानसिंह पंवार, सचिव प्रभुदयाल शर्मा, सहसचिव शंभूशरण तिवारी, कोषाध्यक्ष अमरसिंह ठाकुर एवं कार्यकारिणी सदस्यों में शांतिलाल छजलानी, गिरधारीलाल उथरा, सुरेंद्र कुमार दुबे, शंकरलाल विश्वकर्मा, पारसमल लुणावत, दिलीप कुमार इणानी चुने गए। जानकारी सचिव प्रभुदयाल शर्मा ने दी। नियुक्ति पर इष्टजनों व परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।