शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस मनाया
उज्जैन | अंग्रेजों के जमाने के कानून को केंद्र सरकार ने समाप्त कर भारतीय ज्ञान परंपरा के परीपेक्ष्य में नए कानून को लागू किया है। नए कानून नई टेक्नोलॉजी के प्रयोग से समझने में आसानी होगी। यह उद्गार शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कुलगुरु डॉ. अखिलेश कुमार पांडे ने व्यक्त किए। मुख्य वक्ता विधि विशेषज्ञ डॉ. सत्यनारायण शर्मा थे। प्रचार-प्रसार संयोजक डॉ. जफर महमूद ने बताया कार्यक्रम में डॉ. गीता नायक, डॉ. प्रेमलता चुटेल, विधि विभाग अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय सिंह मंडलोई, प्रो. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. कजोड़मल मिमरोट, डॉ. अक्षय आचार्य, प्रो. तरुण मलिक, डॉ. सरोज यादव उपस्थित थे। न्यास के स्थापना दिवस पर शा. हाईस्कूल चकरावदा में वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया। प्राचार्य साधना शुक्ला, ममता शर्मा, रंजना मंडलोई, योगेश शर्मा, अनिल कुमार सिंह, जिला संयोजक अविनाश राठौर उपस्थित रहे। संचालन हितांश शर्मा ने किया। आभार प्रो. तृप्ति जायसवाल ने माना।