भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के लिए माफी मांगे कथावाचक कुमार स्वामी
उज्जैन | भगवान श्रीकृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कथावाचक कुमार स्वामी भारत वर्ष के सनातनियों से माफी मांगे। यह मांग आस्था हरिसुमिरन आध्यात्मिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजेश ठाकुर व महासचिव राजेंद्र श्रीवास्तव ने की है। उन्होंने बताया कथावाचक कुमार स्वामी ने भारतीय संस्कृति के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण पर 16000 पत्नियों की टिप्पणी कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है जो भारत वर्ष की सांस्कृतिक व धार्मिक आस्था पर सीधा कुठाराघात है। सनातन धर्म का चोला ओढ़कर ऐसी टिप्पणी करना घोर निंदनीय है।