top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मंदिर पुरोहित समिति का गठन, दीपक गुरु सचिव बने

महाकाल मंदिर पुरोहित समिति का गठन, दीपक गुरु सचिव बने


उज्जैन | श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति की नई कार्यकारिणी 2024 का गठन किया गया है। पूर्व में आयोजित पुरोहित समिति की बैठक में सर्वानुमति से पुरोहित पंडित लोकेंद्र व्यास को अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।

अध्यक्ष पंडित व्यास ने कार्यकारिणी के अंतर्गत पुरोहित पंडित दीपक शर्मा को सचिव नियुक्त किया। संरक्षक के रूप में पुरोहित पं. राधेश्याम शास्त्री, पं. विनोद व्यास, पं. सत्यनारायण जोशी, उपाध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा, पं. विजय उपाध्याय, सहसचिव पं. पीयूष चतुर्वेदी, पं. विश्वास कराड़कर, कोषाध्यक्ष पं. नीरज शर्मा, सह कोषाध्यक्ष पं. अजय शर्मा, पं. संदीप शर्मा, संगठन प्रभारी पं. गोपाल शर्मा, पं. भावेश व्यास, पं. आयुष भट्ट, मीडिया प्रभारी पं. भरत जोशी, पं. आदेश शर्मा के साथ कार्यकारिणी सदस्य पं. भूषण व्यास, पं. सचिन शर्मा, पं. शिवम अशोक शर्मा, पं. शिवेंद्र रवि पंडित, पं. गोपाल व्यास आदि मनोनीत किए गए हैं। सभी नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया।

Leave a reply