top header advertisement
Home - उज्जैन << 25 दिवसीय शुक्ल यजुर्वेद के घनपाठ की पूर्णाहुति पर निकाली शोभायात्रा

25 दिवसीय शुक्ल यजुर्वेद के घनपाठ की पूर्णाहुति पर निकाली शोभायात्रा


उज्जैन | श्री ललिता महात्रिपुरासुंदरी शक्ति पीठ आश्रम नृसिंह घाट पर 25 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। शुक्ल यजुर्वेद का घनपाठ वेदमूर्ति ऋषभ शर्मा द्वारा किया गया। श्री राघवानंद कंठस्थ वेद घन पारायण वेद पारायण माला में आयोजित 25 दिवसीय अनुष्ठान की पूर्णाहुति होती है। इसमें श्रीवेद मूर्ति गुरुजी उमेश शर्मा के सान्निध्य में संपूर्ण आयोजन हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह अनुष्ठान उज्जैन में लगभग ढाई सौ वर्ष पहले हुआ था। यहां पर महाराष्ट्र के समस्त वैदिक विद्वानों ने वेद मूर्ति पंडित ऋषभ शर्मा का घन पारायण विद्वानों ने सुना। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। जो रामघाट से प्रारंभ होकर ललिता त्रिपुर सुंदरी आश्रम नृसिंह घाट पहुंची।

Leave a reply